फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loot with women on highway

लुटेरों ने हाईवे पर महिलाओं को लूटा

Sun, 11 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 11 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
loot with women on highway
अपराध - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर सुदरपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास तीन लुटेराें ने बाइक सवार मां-बेटी के पास से जंजीर व कुंडल लूट लिए। झपट्टा लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक पर सवार महिलाएं गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी दिनेश बाबू पुत्र राम कुमार अपनी मां शिव कुमारी व बहन नीता देवी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने इटावा जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक बाईपास पर सुदरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी लाल पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। पल्सर से उतरे दो लुटेराें ने शिव कुमारी के गले से जंजीर व कानों से कुंडल नोंच लिए। इस दौरान दिनेश की बाइक गिर गई। जिससे बाइक पर सवार शिव कुमारी व नीता को चोट लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। बदमाशों के भाग जाने के बाद दिनेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर एसओ आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed