फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard showing Safari Park CCTV camera again

सफारी पार्क के सीसीटीवी कैमरे में फिर दिखा तेंदुआ

Thu, 25 Jan 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 25 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard showing Safari Park CCTV camera again
इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुआ।

इटावा। इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से सफारी प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। 24 जनवरी की रात बफर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ फिर नजर आया। तेंदुआ अभी बफर क्षेत्र में मौजूद है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में 10 जनवरी को तेंदुआ घुस आया था। जुहाना गांव के आसपास नर एवं मादा तेंदुआ अपने एक बच्चे के साथ घूम रहे थे। अचानक नर तेंदुआ बफर क्षेत्र में घुस गया। मादा एवं बच्चा तेंदुआ बाहर रह गए। इन दोनों की मौजूदगी कभी शहर के आसपास के इलाके में देखी गई। दोनों के बाहर मौजूद होने से लोग दहशत में हैं। नर तेंदुआ 14 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके बाद उसके पग मार्क तो मिलते रहे परंतु दुबारा कैमरे में नहीं आया। 24 जनवरी की रात तेंदुआ फिर से सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सफारी प्रशासन ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए बफर क्षेत्र  में तीन पिंजरे लगा रखे हैं। सशस्त्र कर्मचारियों के छह सचल एवं निरीक्षण दल भी बराबर गश्त कर रहे हैं। सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ पुन: सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed