फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Krishna's cousin was abducted

फुफेरे भाई ने किया था कृष्ण का अपहरण

Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Krishna's cousin was abducted
बरामद बालक के साथ पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज में गुरूवार को गायब हुए चार वर्षीय बालक का अपहरण उसके फुफेरे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया था। उसकी रिहाई के बदले आरोपियों ने 12 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती के लिए आई काल के आधार पर क्राइम ब्रांच व भरथना थाना पुलिस ने साम्हों के पास छापा मारकर बालक को खोज निकाला। साथ ही दो अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने पकडे़ गए दोनाें आरोपियों को जेल भेज दिया। एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग औरैया में लिपिक के पद पर तैनात बृजेश कुमार यादव निवासी राजागंज का चार वर्षीय पुत्र कृष्ण गुरुवार की दोपहर को अचानक लापता हो गया था। उसकी काफी खोजवीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर लोगों ने भरथना बकेबर रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। इसी बीच बालक के पिता बृजेश कुमार के मोबाइल पर बालक की रिहाई के लिए 12 लाख की फिरौती मांगी गई। फोन आने के बाद पुलिस ने बालक की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

 एएसपी राम किशन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिरों के अलावा सर्विलांस का सहारा लिया।

रात करीब 12 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि दो अपहरणकर्ता बालक  के साथ साम्हों के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने उस स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने डीएफसीसी रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों से बालक को बरामद कर लिया। साथ ही दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी भाग जाने मे सफल रहा। पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम साहुल यादव पुत्र रूकम सिंह यादव व रवि यादव पुत्र राजेश यादव निवासी नगला जवाहर थाना अछल्दा जिला औरैया बताया। जबकि उनका एक साथी अंशुल यादव पुत्र जगवीर सिंह निवासी सुभान पुर थाना अछल्दा भाग जाने में सफल रहा। एएसपी ने बताया कि अपहरण करने वाला साहुल यादव बालक कृष्ण का फुफेरा भाई है।  एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed