फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   killed married women due to dowry

दहेज में पांच लाख नहीं मिले तो विवाहिता को मार डाला

Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
killed married women due to dowry
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

कृष्णानगर में शुक्रवार शाम गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता की शनिवार को पीजीआई में मौत हो गई। घटना के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के भाई ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थानांतर्गत नई मंडी निवासी रवि कुमार की बहन सपना की शादी फरवरी 2016 में भरथना रोड निवासी दीपक कुमार पुत्र अतर सिंह यादव के साथ हुई थी। शुक्रवार को संदिग्धावस्था में झुलसने से सपना को सैफई स्थित मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराली भाग निकले। रवि कुमार ने आरोप लगाया कि उसने शादी में दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। 20 जुलाई को सपना के ससुर ने उसको फोन पर पांच लाख रुपये न देने पर सपना की हत्या की धमकी दी थी। शुक्रवार को पति पंकज यादव, ससुर अतर सिंह, सास लोगानी देवी व ननद अनुराधा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। सपना के  शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला आई तो ससुराल वाले भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और सपना को लेकर जिला अस्पताल आया। जहां सपना ने ससुरालियों पर  जलाने की बात बताई। बाद में उसे सैफई मिनी पीजीआई भेज दिया। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई रवि की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ फ्रेंड्स कालोनी फहीम अख्तर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed