फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fraud with women

महिला से जेवर नकदी ठगी

Mon, 11 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fraud with women
पुलिस ने ठगी करने वाली महिलाओं को लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

देशी घी बेचने आई दो महिलाओं ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। दोनों महिलाएं उसे नकली गिन्नी देकर उसके पास से असली जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। जानकारी पर खोजबीन की गई। दोनों ठग महिलाओं को रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से ठगे गए जेवर बरामद कर लिए। पुलिस उनसे पूंछताछ कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी सोनम पत्नी अमरजीत दोपहर को अपने घर थी तभी दो महिलाएं उनके दरवाजे पर पहुंची।

देशी घी लेने की बात कही। बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने सोनम से कहा कि उसकी पुत्री की शादी है उसके यहां रिवाज है कि चढ़ावे में नया जेवर नहीं चढ़ता है उसके पास सोने की गिन्नी हैं। कोेई उन्हें ले ले और अपना पुराना जेवर दे दे। सोनम उनकी बातों में आ गई। उसने दोनों महिलाओं को अपना हार झुमकी अंगूठी व 15 हजार रुपया दे दिया। उनके पास से गिन्नी  ले ली।  दोनों महिलाएं चली गई। बाद में सोनम का पति जब घर आया तो उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्हें कुछ शंका हुई तो उसने सुनार के पास जाकर गिन्नी की जांच कराई। वह नकली निकली। नकली गिन्नी की सुनकर उनके पैर तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


वह अन्य लोगों के साथ महिलाओं की खोजबीन में जुट गए। शाम करीब छह बजे दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठी मिल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। तलाशी में उनके पास से रुपया व जेवर भी बरामद हो गया। कोतवाल देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं राजस्थान की है उन्होंने अपने नाम रूपा व मीरा बताती है। पुलिस उनसे पूंछताछ कर रही है। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed