{"_id":"5a9c2c7e4f1c1bff388bb35a","slug":"hospital-assaulting-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पताल में दिखाने आए भाइयों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट अस्पताल में दिखाने आए भाइयों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित दिव्यांशी अस्पताल में एक मरीज के साथ कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए उससे मारपीट की। मारपीट में मरीज व उसके भाई को चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी राहुल सिंह अपने भाई सीपू का इलाज कराने के लिए फ्रेंड्स कालोनी स्थित दिव्यांशी अस्पताल आए थे। वह मरीज लेकर अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से मिलने के लिए कहा। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने अभद्रता व गालीगलौज करने से मना किया तो नाराज अस्पताल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई सीपू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो अस्पताल कर्मियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में दोनों को चोटें आईं जिसमें भाई के सिर में काफी चोट आ गई। बाद में कर्मियों ने दोनों को मारपीट कर घर से निक ाल दिया। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद कर्मचारी भाग खडे़ हुए। बाद में पुलिस ने पीड़ितों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया । पीड़ित राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दिव्यांशी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट जान माल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसओ विवेक कुमार ने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने मरीज व उसके भाई के साथ मारपीट की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल कर्मी कमल कांत ने बताया कि वह पहले से घायल होकर आए थे। डाक्टर के न होने पर इलाज करने से मना किया तो नाराज होकर अस्पताल कर्मियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन