{"_id":"bfb7c8fc1ee2fcd96ff82cecaa2870f2","slug":"grp-troops-arrested-two-bike-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के जवानों ने दो बाइक चोर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी के जवानों ने दो बाइक चोर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी बाइक को चोरी करते समय जीआरपी के जवानों ने दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने इनके नाम गब्बर खान पुत्र अशरफ खान निवासी बजाइ थाना उमरी जिला भिंड मध्य प्रदेश हाल पता चतुर्वेदी नगर कोतवाली देहात भिंड तथा प्रेमदास पुत्र मंशाराम निवासी संतोषनगर बस स्टैंड के पीछे कोतवाली देहात भिंड बताए।
श्री यादव के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसआई दीपक कुमार हमराह सिपाही जसवीर सिंह, सर्वेश कुमार, ओमकार सिंह व सुधीर कुमार के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे तभी बाइक का ताला खोलते उन्हें दोनों को देखा। टोकने पर वे भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
गब्बर के पास से तलाशी में एक चाकू भी बरामद हुआ। उन्होेंने रेलवे स्टेशन से कई अन्य बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन