फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   giving money to interest on the reason of murder

ब्याज पर रुपये देना तो नहीं बना हत्या का कारण

Thu, 20 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 20 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
 giving money to interest on the reason of murder
जुगरामऊ में इसी सेप्टिक टैंक में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। फेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी व शहीद नितिन यादव के चचेरे भाई विपिन यादव उर्फ मेजर की हत्या के पीछे ब्याज के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। पिता ने भी इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर ही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह ब्याज पर पैसा देता था। अभी तक पैसों के लेन देन और अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है।  बताया गया है कि मेजर का क्षेत्र में काफी दबदबा था। उसके पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वह ब्याज पर लोगों को पैसा बांटता था और उनसे अच्छा खासा ब्याज भी वसूलता था। दबंगई के कारण लोग उसके खिलाफ मुंह नहीं खेलते थे। वह लोगों से मनमाने तरीके से अपना पैसा वसूल करता था। बताया गया है कि उसने सूरज को भी ब्याज पर पैसा दिया था। वह उससे काफी रकम भी वसूल चुका था लेकिन अभी तक उसका हिसाब किताब बराबर नहीं हुआ था। वह बाकी का पैसा देने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन सूरज के पास पैसा नहीं था। मेजर द्वारा आए दिन धमकी देने से वह काफी परेशान था। यही कारण रहा कि सूरज ने अपने साथी अखिलेश के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। सूरज ने उसे फोन कर रुपये देने के लिए बुलाया। उसके बुलावे पर मेजर उसके घर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उसने सूरज से शराब लाने के लिए कहा तो वह शराब लाया। वहीं पर उसने शराब पी। नशा होने के बाद दोनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या केे बाद दोनों ने उसके शव को उसी की बाइक से ले जाकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया। बाद में दोनों ने उसकी बाइक दतावली के पास छोड़ दी। वहां से अपने घर आ गए। बाइक में भी खून लगा था। हत्यारोपियों ने हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की थी। परिजनों की सक्रियता से मामला जल्दी खुल गया। पुलिस हत्यारोपी अखिलेश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed