{"_id":"57740e064f1c1ba32c79bd8c","slug":"fyring-on-young-man-in-tractor-finance-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर फाइनेंस के विवाद में युवक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर फाइनेंस के विवाद में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर के फाइनेंस के विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ग्राम संतोषपुर इटगांव निवासी आलोक मिश्रा (20) पुत्र प्रताप मिश्रा थाना फ्रें ड्स कालोनी मंगलवार को अपने ट्रैक्टर से भाई अश्वनी मिश्रा के साथ ग्राम सितौरा में खेत की जुताई करने गया था। रात लगभग नौ बजे वह घर वापस आ रहा था, तभी दीपक उर्फ मटई तिवारी निवासी अहलादपुर बसरेहर, राकेश पांडेय निवासी पुरानी पीएसी गली थाना फ्रेंड्स कालोनी और एक अज्ञात युवक बाइक से आए।
विज्ञापन
तीनों ने इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर रुकवाते हुए आलोक को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आलोक का कहना है कि उसके और दीपक के बीच ट्रैक्टर के फाइनेंस को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दीपक उसके ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेना चाहता है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन