फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four stolen stones worth 11 lakh

चार दुकानों से साढ़े 11 लाख की चोरी

Wed, 10 Apr 2019 12:10 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 10 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four stolen stones worth 11 lakh
दुकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
चोरों ने सोमवार रात को शहर के अंदर शास्त्री मार्केट में मौजूद चार दुकानों को निशाना बनाकर करीब 11 लाख के नगदी और सामान चुराकर सनसनी फैला दी। मोबाइल, स्पोर्ट्स, पेंट्स व प्रिंटिंग की जिन दुकानों में यह वारदात हुई, वहां से महज सौ मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। चोर जीआईसी मैदान की ओर से सीढ़ी लगाकर दुकानों की छत पर पहुंचे और ऊपरी मंजिल की दुकानों का शटर तोड़कर नीचे आए।  मंगलवार सुबह पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेसिंक टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन



शास्त्री चौराहे व रेलवे रोड चौकी के बीच शास्त्री मार्केट में ओमकार वर्मा की वर्मा स्पोर्ट्स के नाम से राम नगर निवासी मुनीश कुमार की मां लक्ष्मी मोबाइल के नाम से गांधी नगर निवासी आशीष गुप्ता की लक्ष्मी पेंट व राकेश वर्मा की ट्रेवल्स व प्रिटिंग की दुकान है। सोमवार की शाम को सभी लोग अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए।  रात के समय चोर दुकान के पिछवाडे़ जीआईसी मैदान की ओर से सीढ़ी लगाकर दुकानों का छत पर पहुंचे। उन्होंने ऊपरी मंजिल पर बनी दुकानों के शटर तोड़ कर प्रवेश किया। ऊपरी दुकानों से होकर चोर नीचे आ गए। दुकानों में रखी नगदी व सामान चुरा ले गए। शास्त्री चौराहे पर लगने वाली पिकेट व चौकी पुलिस को चोरों की भनक नहीं लग सकी।  घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे। दुकान खोली तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि चोर ऊपर की दुकान पर लग शटर को तोड़कर घुसे थे। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ सिटी वैभव पांडे कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने चोरों का सुराग लगाने के लिए सबूत जुटाए। वहीं डॉग स्क्वॉड जीआईसी मैदान में घूमकर वापस आ गया। ओमकार वर्मा ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 55 हजार रुपये नकद व एक लाख का सामान, मुनीश की मोबाइल की दुकान से करीब सात लाख कीमत के मोबाइल व दो लाख रुपया नगद, लक्ष्मी पेंट्स के आशीष गुप्ता की दुकान से तीस हजार रुपये नगद व करीब साठ हजार का सामान चुरा ले गए। प्रिंटिंग प्रेस के दुकान से ढाई हजार रुपये नगद व सामान चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की तहरीर दे गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि चार दुकानों से चोर मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे स्थित जीआईसी मैदान की ओर से छत पर चढे़ और घटना को अंजाम देने के बाद पीछे से ही भाग निकले। माना जा रहा है कि चोरो ने स्पोर्ट्स की दुकान से ट्रैक सूट, जूता व अन्य सामान चुराए। बाद में चोरों ने अपने कपडे़ व चप्पल वहीं पर छोड़ दिए।  चुराए गए कपडे़ पहन कर फरार हो गए। पुलिस ने चप्पल व कपड़ों को कब्जे में ले लिया है।  


रेलवे रोड पर पूरी रात लोगों का आना जाना बना रहता है। कोई रेलवे स्टेशन जाता और कोई आता है लेकिन दुकान पर  होर्डिंग  लगे होने के कारण चोरों ने उसकी आड़ में ऊपरी मंजिल पर बनी दुकान के शटर तोडे़ और दुकान में घुसे । होर्डिंग लगे होने के कारण लोगों की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed