फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five days later, murder and robbery clues

पांच दिन बाद भी नहीं लगा हत्या व लूट का सुराग

Thu, 25 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Thu, 25 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five days later, murder and robbery clues
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी में दिनदहाडे़ हुई भट्टा मालिक की पत्नी की हत्या व लूट के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए डेमो भी किया लेकिन उसमें भी पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके हैं। वह केवल अंधेरे में तीर चला रही है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कालोनी निवाी भट्टा व्यवसायी  मुन्नू सिंह वर्मा की पत्नी नीलम सिंह शनिवार को अपने घर थी। अपराह्न करीब तीन बजे मुन्नू सिंह अपने भट्टे पर निकल गए। तभी मौका पाकर बदमाश उनके घर में घुस गए और उन्होंने नीलम सिंह की गला घोंट कर हत्या कर दी और घर से जेवरात व नकदी लूट ले गए थे। शाम सात बजे घटना की जानकारी हुई थी। जब मुन्नू सिंह घर लौट तो नीलम मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन आईजी कानपुर आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि कुछ सुराग मिले है घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद पुलिस हत्यारों के बारे में कोई सुराग नही लगा सकी। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए कानपुर व लखनऊ से आई फारेंसिक टीमों ने बाकायदा डेमों कर सुराग लगाने के प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बदमाशों का कोई सुराग न लग पाने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घटना का जल्द से खुलासा करने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने पांच टीमों को लगाया है लेकिन फिर भी कोई सफलता नही मिल सकी है। पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नही लगे है। पुलिस केवल अंध्ेारे में ही तीर चला रही है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मामले के खुलासे में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

भट्ठा संघ व व्यापार मंडल ने की जल्द खुलासे की मांग
इटावा।  भट्ठा व्यवसायी मून्नू  सिंह वर्मा की पत्नी की हत्या न लूट के मामले का पांच दिन बाद भी कोई सुराग न लग पाने से भट्टा संघ के अध्यक्ष कुमुदेश यादव के नेतृत्व में भट्टा व्यवसायियों ने बृहस्पतिवार  को एसएसपी वैभव कृष्ण से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि पांच दिन बाद भी मामले का खुलासा न होना चिंता का विषय है।


ज्ञापन में मांग की गई कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाए व आरोपियों को पकड़ कर लूटा गया माल वापस कराया जाए। ज्ञापन देने वाल ेप्रतिनिधि मंडल में सुरेश अरोरा, वीके वर्मा, शतमन्यु पुरवार, नरेश यादव, राकेश जैन के अलावा अन्य लोग शामिल थे। एसएसपी ने उन्हें जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed