{"_id":"5bfed7b3bdec22417735431b","slug":"firing-and-assault-for-four-injured-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के लिए फायरिंग और मारपीट, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे के लिए फायरिंग और मारपीट, चार घायल
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल राकेश उसकी मां-पत्नी व बेटी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव छत्तरपुरा में बंटवारे के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग भी की गई। पुलिस के आते ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के गांव छत्तरपुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र विश्राम सिंह का अपने ही परिवार के लोगों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को राकेश की परिवार के लोगों से बहस हो गई। इसके बाद राकेश घर चला गया। राकेश, पत्नी व मां के साथ खाना खा रहा था, तभी उसके परिवार के छह लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।
बेटी अलका, मां महारानी व पत्नी अनीता बचाने आई तो उन्हें भी पीटा। इससे चारों घायल हो गए। बाद में हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर किए। इसमें सभी बाल बाल बच गए। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आते ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों का सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
राकेश ने बताया कि उसने परिवार के लोगों के साथ एक ट्रक लिया था। बाद में उसका बंटवारा हो गया। ट्रक उसके हिस्से में आ गया। उसने परिवार के लोगों को उसके एवज में रकम भी दे दी थी। इसी बात पर वे लोग रंजिश रखते हैं। छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।