{"_id":"57d6f0ec4f1c1b942cd479a7","slug":"father-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भरतपुर कला में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसका पुत्र डाई लेकर घर से फरार है। पौत्र के घर आने पर घटना का पता चला ग्रामीणों के अनुसार दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतपुर कला निवासी रामनरेश सविता पुत्र मंगूलाल (52) ने सोमवार को घर में आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह रामनरेश और उसके पुत्र खिलाड़ी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद दोनो मरने को तैयार हो गए। रामनरेश का पुत्र डाई पीकर जान देने जा रहा था । वह डाई भी ले आया लेकिन पिता ने बेटे से कहा तुम मौत न चुनो हम ही मर जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद खिलाड़ी डाई लेकर चला गया। बेटे के जाते ही रामनरेश ने कुंदे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब हुई जब रामनरेश का पौत्र विकास स्कूल से घर पहुंचा। उसने बाबा को लटका देखा तो चीखने लगा। खबर सुन गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विकास ने बताया कि रामनरेश बहुत ही मिलनसार था। कुछ दिन से वह काफी परेशान चल रहा था। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
विज्ञापन