{"_id":"53dc58211c2069b9082cf2cdcc89ea40","slug":"farmer-shot-dead-in-nagla-hulasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला हुलासी में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला हुलासी में किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर के नगला हुलासी में बीती रात एक नि:शक्त किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह उसकी पांच बीघा जमीन बताई जा रही है।
विज्ञापन
नगला हुलासी निवासी ताले सिंह बघेल (55) पुत्र अंगद सिंह अपने घर के सामने चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। ताले सिंह के भतीजे ने चाचा को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
वे लोग उनकी चारपाई के पास पहुंचे तो ताले सिंह के कान और पेट में गोली लगने से खून बह रहा था। गांव वालों आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस तथा सीओ विनय चौहान के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे किसान की पांच बीघा जमीन बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जमीन को लेकर ही भाइयों में आपसी मतभेद चला आ रहा था। ताले सिंह अविवाहित था।
वह अपने भाई रामवन के साथ रहता था। एक पैर से नि:शक्त होने के बावजूद वह खेती के साथ पशु पालन का काम भी करता था। ताले सिंह के चार भाई हैं। इनमें रामवरन के अलावा अहिवरन, रामनरायन तथा रामवीर सिंह है। अन्य भाई मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। रामवरन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है वह अभी वही है।
रामवरन की पत्नी राजाबेटी ने बताया ताले सिंह की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी, न ही किसी से कोई झगड़ा हुआ। गांव वालों ने बताया कि पांच बीघा जमीन ही ताले सिंह की हत्या का कारण बनी ।
मृतक ताले सिंह अपने हिस्से की जमीन को बेचना चाहता था। इसे लेकर भाइयों के बीच मतभेद थे। थाने में मृतक के भाई रामबीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक ताले सिंह की हत्या किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही की है। इसकी जांच की जा रही है। दावा किया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।