फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Explanation sought from the shop operator upon getting less stock

स्टॉक कम मिलने पर दुकान संचालक से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 22 May 2018 12:07 AM IST
etawah
etawah Updated Tue, 22 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the shop operator upon getting less stock
दुकान का स्टॉक चेक करते आबकारी अधिकारी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बकेवर। कानपुर नगर व कानपुर देहात में 13 लोगों की जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर विचित्र सिंह की टीम ने भरथना तहसील के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक दुकानों को चेक किया। इसमें अधिकांश देशी शराब की दुकानें थी। वहीं, लखना की एक दुकान में 258 क्वार्टर का स्टॉक कम मिलने पर दुकान संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसडीएम भरथना हेम सिंह ने आबकारी निरीक्षक भरथना क्षेत्र विचित्र कुमार व अनिल कुमार के साथ चंदरपुर की देशी, सरसईनावर की देशी,कदमपुरा की देशी, उसराहार की देसी, अंग्रेजी, भरतिया कोठी की तीनों दुकानों को चेक किया। वहीं, लखना कस्बे की देशी शराब की दुकानों को चेक किया। अधिकारियों ने दुकान में मौजूद स्टॉक व बिक्री रजिस्टर से पूरे स्टॉक का मिलान किया। बकेवर की देशी शराब की दुकान जो कि सुनीता जायसवाल के नाम है, उसमें 220 पेटी का स्टॉक मौजूद मिला। इसके बाद कस्बा लखना की दुकान-2 को चैक किया तो दुकान में स्टॉक पूरा मिला। दुकान के बाहर लगे कूड़े के ढेर को देखकर एसडीएम ने दुकान के सेल्समैन से डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उक्त दुकान रितिक गुप्ता के नाम है, लेकिन दुकान के बाहर दुकान संचालक के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा था। लखना की दुकान में स्टॉक में कुछ अंतर मिला। जिस पर सेल्समैन से बिक्री स्टॉक रजिस्टर लेकर मिलान किया। बिक्री रजिस्टर में पिछले तीन दिन की बिक्री का लेखा जोखा मौजूद नहीं था। दुकान पर 258 क्वार्टर का स्टॉक कम मिला। इस पर आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार ने दुकान संचालक राजेश चौहान से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि घटना माधुरी की देशी शराब से हुई। जोकि हमारे यहां नहीं बिकती है। जनपद में तोफा और मस्ती ब्रांड बिकता है। माधुरी शराब पूरी तरह से अवैध है। मंगलवार को शराब की दुकान की चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
शराब माफिया की कार से चेकिंग करने पहुंची आबकारी टीम
बकेवर। मिलावटी शराब के कारोबार में पकड़े गए शराब माफिया की कार से शराब की दुकानें चेक करने पहुंचे आबकारी विभाग के लोग। बकेवर व लखना की शराब की दुकानों को एसडीएम भरथना ने आबकारी विभाग के लोगों के साथ चेक किया। जिला मुख्यालय से आबकारी निरीक्षक व उनके अधीनस्थ लोग बकेवर व भरथना एक नकली मिलावटी शराब के कारोबार करने में पिछले करीब दस माह पूर्व बकेवर के एक मामले के आरोपी की एर्टिगा कार से चैक करने पहुंचे थे। उक्त कार मालिक के विरुद्ध बकेवर पुलिस ने नकली व अन्य प्रांत से लाई गई अंग्रेजी शराब के मिलावट में कार पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed