फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah's assassination found in Gujarat

गुजरात में मिला इटावा के युवक की हत्या

Fri, 07 Dec 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 07 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Etawah's assassination found in Gujarat
फाइल फोटो लक्ष्मण। - फोटो : amar ujala
ग्राम नगरिया सरावा ग्राम निवासी सुनील कुमार पुत्र राधाकृष्ण ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण(20) पुत्र राधाकृष्ण गुजरात के सूरत स्थित साईं धाम सोसायटी में रहता था। वहीं पर उसके चारों भाई सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार और लक्ष्मण अलग-अलग रहते हुए काम करते हैं। लक्ष्मण के साथ ही कई लड़के भी रहते हैं। जब उन लड़कों का राशन खत्म हो गया तो वे सुबोध कुमार के पास पहुंचे और कहा कि राशन की व्यवस्था कर दीजिए, तब सुबोध ने  उनसे अपने भाई लक्ष्मण के बारे में पूछा कि उन्होंने राशन की व्यवस्था क्यों नहीं की। लड़कों ने बताया कि लक्ष्मण तीन दिन से घर पर नहीं आया है। इसके बाद सुबोध ने लक्ष्मण की खोजबीन शुरू की और पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबोध को एक शव दिखाया। इसकी शिनाख्त लक्ष्मण के रूप में हुई। बताया गया कि युवक की फंदे में लटकाकर हत्या की गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन उसके शव को लेकर घर की ओर रवाना हो चुके थे। फरवरी में लक्ष्मण की शादी थी। लक्ष्मण 15 दिन पहले घर पर आया था और शादी के लिए दिबियापुर में एक गेस्टहाउस तय कर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वे मृतक के शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed