फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   eight injured in Murti Express

मुरी एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, आठ घायल

Thu, 27 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

इटावा। कानपुर से जम्मू तवी की ओर जाने वाली अप एक्सप्रेस में गुरुवार को ट्रेन की जनरल बोगी में सीट को  विवाद में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। ट्रेन के इटावा पहुंचने पर घायल चार यात्रियों का इलाज हुआ। घायल सभी लोग झारखंड से लौट रहे थे। वह अलीगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन


  जीआरपी के एसआई शिव सिंह ने बताया कि विवाद कानपुर देहात के रूरा स्टेशन  में सीट को लेकर हुआ था।  रूरा में लड़के से सीट को विवाद हुआ। उसने मोबाइल फोन करके अपने साथियों को बुलवाया लिया। उन लोगों ने इनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद झींझक में कुछ देर ट्रेन के रुकने के बाद उसे इटावा के लिए रवाना किया गया। इटावा यह ट्रेन शाम 7 बजकर 28 मिनट पर इटावा पहुंची जहां प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकने पर घायल चार यात्रियों अमानउल्ला, बंटी, इरशाद व एक अन्य का इलाज हुआ। मारपीट  में अन्य घायलों में जाहिद, नदीम, जावेद, सद्दाम और शाहिद हैं। इनका कहना है कि इन सभी के रुपये एक ही बैग में रखे हुए थे जिसे मारपीट करने वाले ले गए हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से पेंट्रीकार में लेकर इटावा तक आए। इसी से उन्हें अलीगढ़ के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed