फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drain the water out walked the sticks, ten injured

नाली से पानी निकालने पर चलीं लाठियां, दस घायल

Thu, 02 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drain the water out walked the sticks, ten injured
दो पक्षों में चली लाठी में घायल हुई वृद्धा के पास मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हावर गांव में नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी नजर सिंह व सुरेश के घर के किनारे से होकर नाली जाती है जिससे दोनों के घरों का पानी निकलता है। गुरुवार सुबह सुरेश की पत्नी श्रीदेवी ने घर के सामने नाली की सफाई की जिससे नजर सिंह के घर से निकलने वाला पानी बंद हो गया। इसका नजर सिंह ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। सुरेश पक्ष से उनकी पत्नी श्रीदेवी, पुत्री सोमवती, पुत्र राजेंद्र,  बहू ममता, राजेंद्र संजू व सुरेश के अलावा दूसरे पक्ष के नजर सिंह, रूपरानी पत्नी राकेश, खुशबू पुत्री राकेश रंजीत पुत्र राकेश घायल हो गए। बाद में गांव के लोग ने बीच बचाव किया। लेकिन चौकी पर पुलिस फोर्स न होने पर लोगों ने घायलों को सीएससी भिजवाया। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed