फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dispute between two group due to complain in mining case

खनन की शिकायत पर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
dispute between two group due to complain in mining case
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर बहने वाली सिंधु नदी पर काफी समय से खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। जिसकी शिकायत जागरूक लोगों ने डीएम भिंड से की। भिंड प्रशासन ने पोकलैंड मशीन जब्त कर अवैध खनन बंद करा दिया। इससे नाराज खनन माफियाओं ने एक व्यक्ति को बुलाकर धमकाया। विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। थाना सहसों पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को हिरासत में ले लिया ।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा में कई माह से हो रहे अवैध खनन का परिवहन उत्तर प्रदेश की सीमा से होता है। इस कारोबार में 50 से अधिक ट्रैक्टर और 100 ट्रक लगे हैं। इसकी शिकायत पर भिंड जिला प्रशासन ने टेहिनगुर गांव जाकर नदी में हो रहे अवैध खनन को बंद कराया। पोकलैंड मशीन कब्जे में ले ली। खनन कर रहे लोगों ने पुष्पेंद्र उर्फ भोले पुत्र दलजीत सिंह निवासी मधुपुरा थाना नया गांव जनपद भिंड को सहसों थाने के मारकंडेय सिद्धनाथ मंदिर के पास बुलाकर पूछा कि उसने शिकायत क्यों की। इस पर विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। थाना सहसों पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पकडे़ गए लोगों में प्रथम पक्ष से पुष्पेंद्र (मधुपुरा थाना नया गांव), रिंकू (सिंदोस थाना सहसों), द्वितीय पक्ष से सनी, धर्मेंद्र सिंह, बब्लू, प्रताप सिंह निवासीगण सनावई थाना नया गांव जनपद भिंड मध्य प्रदेश एवं जोगेंद्र सिंह निवासी सकतपुरा थाना सहसों शामिल है । थाना सहसों पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से परिवहन कर रहे ट्रकों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed