फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crushed by driver's own tractor

चालक की खुद के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crushed by driver's own tractor
बिजौली गांव के पास हाईवे पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala
बिजौली गांव के पास सिक्सलेन हाईवे के ओवरब्रिज पर रविवार सुबह एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मैनपुरी निवासी ट्रैक्टर चालक सुदेश कुमार बिजली के पोल लेकर जा रहा था। ओवरब्रिज की ढलान पर उसने जब अचानक ब्रेक लगा दिए तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सुदेश उछलकर अपने ट्रैक्टर ने नीचे जा गिरा। कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की ड्राइविंग लाइसेंस व ट्रैक्टर के कागजात से पहचान हुई। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के ग्राम नगला राजा निवासी सुदेश कुमार पुत्र मेहरमान सिंह (38) अपने टैक्टर की ट्राली पर बिजली के खंभे लादकर इटावा से बकेवर की ओर जा रहा था। मौके पर रहे लोगों के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिजौली गांव के सामने हाईवे ओवरब्रिज के ढलान पर सुदेश ने अचानक अपने ट्रैक्टर के ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुदेश उछल कर अपने ही ट्रैक्टर के आगे जा गिरा। ढलान होने की वजह से ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ करीब 100 मीटर आगे जाकर रुका।
विज्ञापन

पहियों के नीचे आ जाने से सुदेश की मौके पर ही मौत हो गई।

बगैर ड्राइवर के ट्रैक्टर इधर-उधर लहराते हुए डिवाइडर से टकराकर ठहर गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर बकेवर थाना के एसआई नेमसिंह व ट्रेनी दरोगा प्रदीप कुमार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुँचे ट्रेनी दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास से मिले डीएल, पैन कार्ड व कागजातों से उसकी पहचान सुदेश कुमार के रूप में हुई। सुदेश ट्रैक्टर से बिजली के सीमेंट वाले खंभे मैनपुरी से उरई जालौन लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed