फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cop suspended in si beating case

दरोगा से मारपीट में सिपाही सस्पेंड

Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
cop suspended in si beating case
shimla police

बसरेहर थाना में दरोगा के साथ मारपीट कर उसके हाथ की अंगुलियां तोड़ने के मामले में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से मारपीट के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ सैफई को सौपी है। उन्होंने कहा कि वह मोबाइल चोरी होने के मामले की भी जांच करेंगे। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


बसरेहर थाने में तैनात दरोगा सुशील कुमार द्विवेदी का 10 सितंबर को मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने थाने में तैनात सिपाही विजेंद्र सिंह पर चोरी का शक जाहिर किया था। इस संबंध में दरोगा सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 13 को उनका तबादला कोतवाली में कर दिया गया। कोतवाली में आमद कराने के बाद फिर एक माह के लिए उन्हें बसरेहर में रहने के ही मौखिक आदेश कर दिए गए। शनिवार को जब दरोगा सुशील कुमार आफिस में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे तभी सिपाही विजेंद्र सिंह वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में दरोगा सुशील की अंगुलियाें में फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। जब पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई है। इस पर दोनों को डांट दिया है। बाद में मामला एसएसपी एन कोलांचि के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्रभारी निरीक्षक को तलब कर रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने सिपाही विजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामले की जांच सीओ सैफई को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच में मोबाइल चोरी की घटना को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed