फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cop beat si

सिपाही ने दरोगा को जमकर पीटा

Sat, 17 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 17 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
cop beat si
जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने पहुंचे दरोगा सुशील। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर थाने में तैनात एक सिपाही ने दरोगा से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दरोगा की अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। दरोगा का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

बसरेहर थाने में तैनात दरोगा सुशील कुमार द्विवेदी शनिवार को थाने में कामकाज निपटा रहे थे।  तभी थाने मेें तैनात सिपाही उनके पास पहुंचा। वह दरोगा से गाली गलौज करने लगा। दरोगा सुशील ने गाली गलौज करने से मना किया तो सिपाही ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दरोगा क ी अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। थाने में तैनात सिपाही भागकर मौके पर पहुंचे। इन्होंने दरोगा को सिपाही के चंगुल से मुक्त कराया। दरोगा सुशील का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। दरोगा सुशील ने बताया कि कार्यालय से 10 सितंबर को उनका मोबाइल चोरी हो गया था।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि सिपाही विजेंद्र ने मोबाइल चुराया है। मोबाइल मांगने पर सिपाही ने देने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी थी। इससे सिपाही उनसे रंजिश मानने लगा। इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी। डाक्टरी परीक्षण करने वाले डा रवि शर्मा ने बताया कि दरोगा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदय भान सिंह यादव ने बताया कि दरोगा से कहासुनी की जानकारी हुई थी। सिपाही को डांट दिया गया था। मारपीट की बात उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed