{"_id":"80fc34f7064bbcda9180d0cf5afbfb07","slug":"cooperative-bank-attempted-theft-by-breaking-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित सहकारी बैंक के ताले तोड़कर
विज्ञापन
चोरों ने चोरी का प्रयास किया। गनीमत रही कि चोर तिजोरी तोड़ने में सफल
नहीं हो सके। इस वारदात से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई।
शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास सहकारी बैंक की शाखा स्थित है। बुधवार शाम के समय शाखा प्रबंधक आलोक कुमार सचान अपने कर्मचारियों के साथ कामकाज निपटाने के बाद बैंक में ताला डालकर अपने घर चले गए।
रात में चोरों ने बैंक के मुख्य चैनल का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वहां रखी तिजोरी के ताले तोड़ने का उन्होंने भरसक प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। नाराज होकर उन्होंने बैंक के कंप्यूटर तोड़ डाले। हालांकि घटना की आसपास रहने वालों को भनक नहीं लग सकी।
गुरुवार सुबह के समय जब सफाई कर्मचारी सफाई करने आया तो उसने ताले टूटे देखे। उसने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक आलोक सचान को इसकी जानकारी दी। बैंक के ताले टूटने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कैश चेक किया तो उसे पूरा पाकर उन्होंने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
ताला तोड़ लैपटॉप व सामान चोरी
इटावा। बुधवार की रात चोराें ने ताले तोड़कर लैपटॉप व सामान पार कर दिया। सिविल लाइन क्षेत्र के अड्डा टीला निवासी बलवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह आधार कार्ड बनाने का काम करते हैं।
आईटीआई चौराहे के पास उनका ऑफिस है। बुधवार की शाम वह उसे बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने उनके ऑफिस के ताले तोड़ दिए और वहां रखा सामान पार कर दिया।
सुबह लोगों ने जब ताले टूटे देखे तो उन्हें उसकी जानकारी दी। बलवीर सिंह ने बताया चोर उनके ऑफिस से दो लैपटॉप, दो बायोमैट्रिक मशीनें , दो प्रिंटर तथा दो हजार रुपये चुरा ले गए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है।