फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chain snacher caught due to vaishnavi courage

वैष्णवी के साहस से पकड़े गए चेन लुटेरे

Wed, 21 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
chain snacher caught due to vaishnavi courage
लुटेरों का पीछा करती युवती की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज के पास स्कूटी से जा रही एक युवती की चेन बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट ली। साहसी युवती वैष्णवी ने चेन लुटेरों का पीछा किया तो उन्हाेंने फायरिंग की। इस पर वैष्णवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने लुटेरों को मैनपुरी क्रासिंग के पास पकड़कर उन्हें पीट दिया। पुलिस ने लुटेरों को बाइक समेत कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर की गली नंबर आठ निवासी वैष्णवी यादव पुत्री राजेश कुमार यादव तकिया स्थित एक एजेंसी में काम करती हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे वह स्कूटी से आफिस जा रही थी। गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी चेन लूट ली और शास्त्री चौराहे की ओर भाग गए। वैष्णवी ने स्कूटी से लुटेराें का पीछा किया। वह लगातार शोर मचाती रही। उसकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी लुटेरों के पीछे भागे। ये देख लुटेरों ने दो फायर किए। लेकिन वैष्णवी और अन्य लोगों ने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा। मैनपुरी क्रासिंग के पास घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस को लुटेरों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सती मोहल्ला कोतवाली और किशन कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी कांशीराम कालोनी थाना सिविल लाइन बताए। बताया कि उन्होंने बाइक 20 दिन पूर्व प्रकाश टाकीज के पास से चोरी की थी। इसी से लूट की वारदात करते थे।
विज्ञापन


चेन और कोई ले गया!
 इटावा। पिटाई के दौरान लूटी गई चेन लुटेरों के हाथ से फिसल गई। हालांकि पुलिस का मानना है कि इनके और भी साथी हो सकते हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी कर रही है। वैष्णवी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इटावा। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि युवती शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा कर रही है। बाइक पर पीछे बैठा युवक तमंचा हाथ में लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed