{"_id":"58b1cb5e4f1c1b701cb26052","slug":"chain-and-cash-looted-from-two-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों से जंजीर व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों से जंजीर व नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के भरथना रोड पर लक्ष्मण वाटिका के पास चार लुटेरों ने पैदल जा रहे दो युवकों को पीटकर लूट लिया। लुटेरे युवकों की जंजीर व नकदी लूट ले गए। युवकों ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े और उन्होंने एक लुटेरे को दबोच लिया। भीड़ बदमाश की जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
भरथना के गांव हथनौली निवासी अश्वनी कुमार अपने साथी कुलदीप के साथ बस से इटावा आए थे। वह किसी काम से लक्ष्मण वाटिका के पास उतरकर पैदल जाने लगे तभी रास्ते में खडे़ चार लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। लुटेरों ने उनके पास से जंजीर व 35 सौ रुपये नकद लूट लिए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पडे़। लोगों को आता देख लुटेरे भागने लगे, तभी भीड़ ने एक लुटेरे को धर दबोचा और पीट दिया। पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे को थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित युवकों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन