{"_id":"56f975644f1c1bc31df0010e","slug":"caught-fire-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर करने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायर करने वाले को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। नगर के भरथना चौराहे पर सोमवार को खड़े संदिग्ध युवक को पुलिस के टोकने पर युवक ने दरोगा पर तमंचे से फायर कर दिया। कारतूस मिस होने से दरोगा और पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
बकेवर थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में नेशनल हाईवे पर निकले हुए थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक अपनी कमर में तमंचा लगाए भरथना चौराहे पर खड़ा हुआ है।
जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को टोका जिस पर युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। कारतूस मिस हो जाने के कारण दरोगा सहित पुलिस टीम बच गई।
विज्ञापन
पुलिस पर दोबारा गोली चलाने के लिए वह तमंचे में कारतूस लोड कर ही रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम हरिओम निवासी वीरपुर एरवाकटरा औरैया बताया। जामा तलाशी मे पुलिस ने उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।