फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash, including theft of millions

नकदी समेत लाखों का माल पार, गृहस्वामी पर तमंचे से फायर

Tue, 28 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 28 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cash, including theft of millions

घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी को सामने देख चोरों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन फिलहाल उसे कोई सुराग नहीं मिला है। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर 85 हजार रुपये के साथ करीब ढाई लाख रुपये का माल समेट ले गए।
विज्ञापन


बकेवर के नगला गुलाब गांव में रामकुमार पुत्र तिलक सिंह यादव का मकान है। वह परिवार के साथ इसमें रहते हैं। सोमवार की रात पूरा परिवार मकान में सो रहा था। रात के समय चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खटपट की आवाज सुनकर रात करीब पौने दो बजे रामकुमार की आंख खुल गई। अपनी ओर आता देख चोरों ने रामकुमार पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भी जग गए और चीख-पुकार मच गई।

इस बीच चोर सारा सामान समेट कर वह से निकल भागे। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे लेकिन चोर उनके भी हाथ नहीं लगे। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर संदूक और अटैक भी ले गए। मंगलवार की सुबह दोनों गांव के बाहर खेतों में पड़े मिले। उसमें रखे जेवर आदि गायब थे।

रामकुमार ने बताया कि 9 मई को बेटी की शादी है। घर में 85 हजार रुपये के साथ ही गोद भराई में आए जेवर रखे थे। उन्होंने बताया कि रुपये, ढाई तोले की सोने की चेन, दो अंगूठी, बृजवाला के साथ चांदी की पायलें सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।

उन्होंने बताया कि रात में ही उन्होंने बकेवर थाना पुलिस को फोन करके चोरी होने की जानकारी दी थी। सुबह पांच बजे अहेरीपुर चौकी पुलिस पहुंची और छानबीन की। रामकुमार ने बताया कि घर के अंदर तीन चोर घुसे थे, कुछ चोर बाहर भी खड़े हुए थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक ने लगाया दो लाख लूटने का आरोप
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव चंपानेर के पास एक युवक ने दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।  चंपानेर गांव निवासी दलवीर शाक्य पुत्र अहिवरन सिंह ने बताया कि उसकी ससुराल में शादी है।

ससुरालियों की मांग पर उसने मंगलवार को बसरेहर कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से दोपहर के समय दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये लेकर वह पैदल ही गांव जा रहा था। गांव के पास मौजूद चार लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर उसके रुपये लूट लिए। फिर धमकी देते हुए वे भाग गए।


हालांकि थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने लूट की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया कि जांच में लूट की बात फर्जी पाई गई है। युवक का अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पूरा मामला मारपीट का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed