{"_id":"5798fac14f1c1bd56021e4bf","slug":"cash-and-things-theft-from-2-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से नगदी और सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से नगदी और सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान का उचका शटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो दुकानों के शटर उचका कर हजारों रुपये का सामान और नगदी चुरा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी में सत्यनारायण पुत्र सीताराम के घर में परचून की दुकान है। मंगलवार रात चोर लोडर लेकर आए और उन्होंने दुकान के शटर में एक तरफ जैक लगाकर उचका दिया। इसके बाद गोलक में रखे तीन हजार रुपये निकाल लिए।
चोर जब सामान निकाल रहे थे, तभी घर के लोग जाग गए और चोरों पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। अचानक ईंट-पत्थर बरसने से चोर लोडर में बैठकर भाग गए। दूसरी घटना नगर के मोहल्ला मोतीगंज स्थित रेलवे फाटक के समीप कल्याणनगर निवासी विद्याराम की बैटरी की दुकान में हुई। यहां चोरों ने शटर उचका कर बड़ी बैट्री चोरी कर ली। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन