फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car riders have the girl kidnapped

कार सवारों ने युवती को किया अगवा

Thu, 23 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 23 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car riders have the girl kidnapped

बढ़पुरा थाना  क्षेत्र के कुंडेश्वर तिराहा के पास से कार सवार युवक एक युवती को जबरन कार  में डालकर अगवा कर ले गए। पिता ने दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बढ़पुरा थाना में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पुत्री बुधवार  की शाम करीब सात बजे क्षेत्र के कुंडेश्वर तिराहा के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


नारायण पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी विधूपुरा, वीरू पुत्र मुनेंद्र भदौरिया, लवकुश पुत्र कृपाराम राजपूत, केतन सिंह चौहान निवासी उदी मोड, रविशंकर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी विधूपुरा थाना बढ़पुरा अपने पांच अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। फिर उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर उसका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने अपहरण की जानकारी उसे दी। वहीं इस संबंध में बढ़पुरा थानाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी युवकों की गिरफ्तार के साथ ही युवती का का पता लगाने में जुटी हुई है। दावा किया जल्द ही युवती को मुक्त करा लिया जाएगा। 

सरेशाम अपराधियों से मुठभेड़, दो दबोचे
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश टाकीज के पास मुखबिर की सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

गुरुवार की शाम को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी किस्म के युवक प्रकाश टाकीज के पास मौजूद हैं। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी धर पकड़ के लिए उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देखकर युवकों ने क्राइम ब्रांच टीम के ऊपर फायरिंग कर दी।


इसमें क्राइम ब्रांच टीम बाल-बाल बची। बल प्रयोग करते हुए पुलिस टीम ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी मौके पर फरार हो गए। शहर के प्रमुख स्थान पर फायरिंग होने से सनसनी फैल गई।

समाचार लिखे जाने तक क्राइम ब्रांच की टीम पकड़े गए युवकों ने पूछताछ कर रही थी। अधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed