{"_id":"58ab1e094f1c1b1053b23443","slug":"car-rider-kidnapped-yuong-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लोगों ने युवक को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लोगों ने युवक को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
- फोटो : प्रतीकात्मक
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम नगर फाटक स्थित चकबंदी ऑफिस के पास सफारी सवार पांच लोग स्कूटी सवार एक युवक को कार में डालकर ले गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक स्कूटी से तीन युवक जा रहे थे। तभी पहले से चकबंदी ऑफिस के पास खड़ी एक सफारी सवार लोगों ने स्कूटी सवार एक युवक को उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे कार में डालकर ले गए। घटना के बाद स्कूटी सवार युवक भी भाग निकले। कार मैनपुरी फाटक की ओर चली गई। घटना संदिग्ध लगने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसपर एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जानकारी में इस बात का पता नहीं चल सका है कि वह युवक कौन था जिसे कार सवार ले गए। पुलिस छानबीन में लगी है। सी ओ सिटी राघवेंद्र राठौर ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम लगाई है। टीम स्कूटी सवार युवकों व कार सवारों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन