{"_id":"58ab1d424f1c1b0a53b234ba","slug":"car-rider-firing-on-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला के पास साइकिल से जा रहे एक युवक को कार सवार लोगों ने गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
क्षेत्र के गांव कांकर पुरा गिरधारी पुरा निवासी ललित कुमार (24) पुत्र सूरज सिंह किसी काम से चौबिया गया था। जब वह घर लौट रहा था, तभी उधर से गुजर रही कार सवार लोगों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसकी बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीजीआई भिजवाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि कार में कौन लोग सवार थे और उसे क्यों गोली मारी गई। एसओ चौबिया ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।