{"_id":"5aa029584f1c1b0a7b8bae1c","slug":"car-raid-robbers-looted-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा
Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए दंपति
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास बाइक से जा रहे एक दंपति को कार सवार लुटेरों में असलाह के दम पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से जेवर, नगदी के अलावा मोबाइल लूट ले गए। विरोध करने पर लुटेरों ने दोनों के साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने बकेेवर थाने में तहरीर दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। कानपुर नगर के मोहल्ला 11 ब्लाक गोविंदपुरी निवासी कन्हैया लाल पुत्र राम प्रकाश बाल्मीकि अपनी पत्नी पूनम के साथ अपनी रिश्तेदारी में उझियानी जा रहे थे। भरथना से उन्हाेंने अपने रिश्तेदार की बाइक ले ली और उझियानी के लिए रवाना हुए। शाम करीब पांच बजे जब वह हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास पहुंचे तभी एक कार में सवार लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे लुटेरों ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया। पूनम के पास से जेवर लूटने लगे। जब कन्हैया लाल ने विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की। लुटेरे उनके पास से जेवर नकदी लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उनकी पत्नी के पास से झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी के अलावा उनके पास से छह हजार रुपये भी लूट ले गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।