{"_id":"6af9fadb7a19a0a2610f65cd","slug":"owners-son-attacked-with-sticks-and-rods-after-intruders-enter-oil-mill-jind-news-c-199-1-sroh1006-163764-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑयल मिल में घुसकर मालिक के बेटे पर डंडों-रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑयल मिल में घुसकर मालिक के बेटे पर डंडों-रॉड से हमला
विज्ञापन
जींद। उचाना मंडी बाईपास स्थित महेंद्र ऑयल मिल में दिनदहाड़े चार नकाबपोश युवकों ने घुसकर मालिक के बेटे दीपेश पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
उचाना मंडी निवासी दीपेश ने एफआईआर में बताया कि उसने खेड़ी मसानिया निवासी मीनू जागलान के साथ मिलकर बाईपास पर महेंद्र ऑयल मिल लगा रखी है। 13 नवंबर दोपहर के समय वह मिल के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक गाड़ी में चार युवक वहां पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। मिल में घुसते ही हमलावरों ने उसे जान से मारने की बात कहते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर मिल में काम करने वाला गोहिया निवासी मनजीत मौके पर पहुंचे तो हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
बॉक्स
पैसों के लेन-देन को बताया हमले का कारण
दीपेश ने आरोप लगाया कि उसके पिता आशीष का दिल्ली निवासी हिमांशु अग्रवाल, उसकी पत्नी किरण अग्रवाल, चचेरे भाई अंशुल अग्रवाल और उचाना मंडी निवासी मोहित के साथ पैसों का लेन-देन है। इसी रंजिश के चलते इन लोगों ने अज्ञात युवकों को भेजकर उस पर हमला करवाया। परिवार ने मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो हमलावरों की गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं मिली।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी हिमांशु अग्रवाल, उसकी पत्नी किरण अग्रवाल, चचेरे भाई अंशुल अग्रवाल और उचाना मंडी निवासी मोहित के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- राजू सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना