{"_id":"5a539e994f1c1b0f788b75a6","slug":"car-and-stolen-goods-arrested-three-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व चोरी के सामान समेत तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व चोरी के सामान समेत तीन चोर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बकेवर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amarujala
बकेवर (इटावा)। लखना चौकी पुलिस ने एक हफ्ते पहले कस्बा से चार दुकानों के ताले तोड़कर की गई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने दावा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को एक वैगनआर कार सहित पकड़ा है। पकड़े गए चोरों के पास से दुकानों से चोरी किया गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए चोरों में से दो चोर दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बकेवर थाने में सीओ भरथना विकास जायसवाल ने सोमवार को चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि लखना चौकी पुलिस को मुखबिर से एक बिना नंबर की वैगनआर कार से कुछ संदिग्ध लोगों के होने की जानकारी मिली। इस पर लखना चौकी इंचार्ज सुनील गौतम ने कवित, राहुल आदि पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा लखना में कुछ जगहों पर चेकिंग की तो लखना-बकेवर मार्ग पर राजबहादुर डिग्री कॉलेज के सामने एक वैगनआर को आने पर रुकवाया तो कार के चालक ने भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने कार का पीछाकर पकड़ लिया। कार में बैठे लोगों व कार की तलाशी लेने पर करीब तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर व एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने 31 दिसंबर 2018 को कस्बा लखना में चार दुकानों से चोरी की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन
कार से दुकानों से गए दुकान स्वामी के आधार कार्ड, एक दुकान का बिजली का बिल व वोटर कार्ड भी बरामद हुआ। सीओ भरथना ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने नाम अश्वनी उर्फ हनुआं निवासी ग्राम महिपालपुरा बकेवर, रहीम उर्फ सोनू, समीर उर्फ लल्ला निवासीगण गली नंबर 10 बेकरी की दुकान के बगल में शास्त्री पार्क थाना शीलमपुर शहादरा दिल्ली बताया है।
सीसीटीवी से पकड़ में आए चोर
एसओ बकेवर आलोक राय ने बताया कि महिपालपुरा का अश्वनी दिल्ली में ऑटो चलाता है। रहीम व समीर उसके दोस्त हैं। अश्वनी अपने घर आया था उसने अपने दोस्तों रहीम व समीर को भी बुलवा लिया था, जो उक्त वैगनआर कार से आए थे। उक्त लोगों ने रुपयों के चक्कर में कस्बा लखना में एक साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात में कालिका मंदिर के पास बाजार में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त चोरों ने वारदात को अंजाम देते समय कालिका मंदिर के पास वैगनआर कार को खड़ा किया था। उसके बाद वारदात की। एसओ ने बताया कि एक दुकान पर सीसीटीवी लगे होने से उनकी मदद से पुलिस को घटना के आरोपियों को पकड़ने में काफी सहायता मिली। लखना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गौतम ने बताया कि चोरी के मामलों में पकड़े गए दिल्ली निवासी रहीम उर्फ सोनू व समीर उर्फ लल्ला के बारे में दिल्ली से जानकारी करने पर पता चला कि उनके विरुद्ध दिल्ली के सीलमपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।