फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bykers looted bag from women

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से रुपयेे भरा बैग लूटा

Tue, 29 Aug 2017 11:56 PM IST
इटावा
इटावा Updated Tue, 29 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
bykers looted bag from women
लूट का शिकार हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन तिराहे के पास दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने पुत्र के साथ जा रही महिला से रुपये भरा बैग लूट लिया। बैग की खींचतान में महिला  बाइकसे गिरकर घायल हो गई। वारदात के भाग लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने लुटेरों को तलाशा पर उनका कोई सुराग नही लगा। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सराय दयानत निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी कुसमा देवी अपने पुत्र दीपक के साथ मंगलवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अपने खाते से रुपये निकालने आई थी। उन्होंने 45 हजार रुपये निकाले और अपने बैग में रख लिए। दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से पुत्र के साथ घर जा रही थीं। पुलिस लाइन तिराहे के पास एक बाइक  सवार तीन लुटेरे उसके बगल में बाइक लगाकर चलने लगे। मौका पाकर लुटेरों ने उसके पास से रुपये भरा बैग छीनने का प्रयास किया। कुसमा ने जोर से बैग को पकड़ लिया। इस पर एक लुटेरे ने काफी जोर से बैग पर झपट्टा मारा। इसी बीच कुसमा बाइक से नीचे गिर पड़ी और बैग छूट गया। लुटेरे बैग लेकर भाग निकले। पुत्र दीपक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों ने घायल कुसमा को उठाया और पुलिस को सूचना दी। कुसमा ने बताया के बाइक पर तीन युवक सवार थे। लुटेरे उसके पास से बैग में रखे 45 हजार रुपये नगद, पासबुक के अलावा अन्य कागजात ले गए। पुलिस लुटेरों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed