{"_id":"57ed660f4f1c1bc01c574505","slug":"burglars-ration-shop-at-home-including-the-theft-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने राशन दुकान सहित घर में की हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने राशन दुकान सहित घर में की हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
घर में लगाई नकब को दिखाता पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा में बुधवार की रात चोरों ने सरकारी राशन की दुकान सहित एक घर को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लगभग 60 हजार रुपये कीमत के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। वहीं, एक अन्य घर में भी चोरों ने नकब लगाकर चोरों ने चोरी की क ोशिश की लेकिन घर के लोगों के जागकर शोर मचाने से चोर भाग निकले। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
बुधवार रात चोरों ने ग्राम व्यासपुरा में धावा बोलकर सबसे पहले राशन डीलर अवधेश की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 6 हजार रुपये तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर राशन की दुकान के पास ही बने लाल सिंह की दीवार फांदकर घुस गए और अंदर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये व एक सोने की जंजीर के अलावा एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी की इन दो घटनाओं के बाद चोर नरेन्द्र पुत्र गंगा नारायण के घर के पीछे पहुंचे और उनके घर में नकब लगा दी। नकब लगाने की आवाज को सुनकर गृहस्वामी सहित पूरा परिवार जाग गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके चलते चोर भाग निकले। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन