फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BTC teacher's clutches do not look clutter

बीटीसी शिक्षिका के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग

Fri, 08 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 08 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
BTC teacher's clutches do not look clutter
murder - फोटो : प्रत‌िकात्मक

इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे डीपीएस के पास बुधवार को बीटीसी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। शिक्षिका के पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस हत्यारों के बारे में जानकारी कर रही है। लेकिन अभी उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस की टीमों ने मैनपुरी, औरैया, इटावा के अलावा आगरा में कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया हत्यारोपियों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बीटीसी की शिक्षिका आशा यादव पत्नी विनोद यादव निवासी गुलाबबाड़ी जसवंत नगर ट्रेंनिग के लिए अपनी इंट्री कराने के लिए नगला पीर स्थित प्राथमिक स्कूल गई थी। वहां से वापस घर आने के लिए निकली थी तभी रास्ते में हाईवे किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर उसके मोबाइल को वहीं छोड़ गए थे। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके द्वारा किए गए नंबरों के आधार पर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान उसे कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इसके अलावा कुछ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर उनसे पूछताछ की। लेकिन उनसे पूछताछ में कुछ नहीं निकला। पुलिस ने घटना स्थल के पास स्थित स्कूल में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले तो उन्हें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उसी के आधार पर पुलिस उन लोगों को पकड़ने के प्रयास में लगी है।  पुलिस की चार टीमें उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस ने छह-सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी एसओ नेत्रपाल सिंह सस्पेंड
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रभारी एसओ सिविल लाइंस नेत्रपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से निरीक्षक संजय कुमार त्यागी को सिविल लाइंस का थानाध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि काम में लापरवाही को लेकर नेत्रपाल को हटाया गया है। चर्चा ये भी है कि पुलिस ने आशा हत्याकांड में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को पकड़ा था लेकिन नेत्रपाल ने उसे छोड़ दिया। इस कारण से उन्हें हटाया गया है।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed