{"_id":"57015e7f4f1c1b8413c815e3","slug":"breaking-stuff-stolen-brc-memon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी मामन का ताला तोड़कर सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीआरसी मामन का ताला तोड़कर सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन में शनिवार रात चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़कर कमरों में रखा सामान चोरी कर लिया। चोर इनवर्टर, बैट्री, साउंड सिस्टम समेत कई अभिलेख चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब ग्रामीणों को केंद्र के बाहर सात पंखे जमीन पर पडे़ दिखे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन में शनिवार को सभी कर्मचारी काम खत्म करने के बाद शाम को कार्यालय में ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह ग्रामीण मामन केंद्र के सामने से जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी उन्हें केंद्र के बाहर सात पंखे पड़े दिखे। ग्रामीणों की सूचना पर बीआरसी सह समन्वयक शैलेंद्र यादव, कौशल कुमार, जयंत कुमार, नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
अभिलेखों वाले कमरे में फाइलें बिखरी पड़ी थीं। तीन कमरों में लगे सात पंखे खोल कर शौचालय के पास डाले गए थे। शैलेंद्र यादव ने बताया कि चोरों ने कार्यालय के पीछे लगे चैनल का पहले ताला तोड़कर प्रवेश किया।
बाद में तीन कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, साउंड सिस्टम, कमरों में लगी सीएफएल समेत कई अभिलेख चोरी कर लिए हैं । अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय चोर सामान लेकर जा रहे होंगे उसी समय हो सकता है वहां कोई आ गया हो जिसके डर से चोरों ने पंखों को वहीं छोड़ दिया होगा। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया तहरीर मिली है जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा ।