फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Biker abductor kidnapped teenager

किशोरी को साइकिल से खींच ले भागे बाइक सवार

Mon, 24 Dec 2018 11:56 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 24 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Biker abductor kidnapped teenager
demo pic
बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ा व गंगदासपुर के पास रविवार शाम बड़ी बहन के साथ साइकिल से महेवा लौट रही किशोरी का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह किशोरी के पिता ने थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छानबीन श्ुारू कर दी है।
विज्ञापन


महेवा में एक किसान की दो पुत्रियां साइकिल से मेहंदीपुरा चने का साग लेने के लिए गई थीं। दोनों शाम को वहां से लौट रही थीं। जैसे ही वे गंगदासपुर व बहेड़ा गांव के बीच पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आ गए। उन्होंने साइकिल पर बैठी किसान की छोटी बेटी को खींच लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर भाग निकले। घटना की जानकारी बड़ी बहन ने महेवा आकर परिजनों को दी। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका। बड़ी बेटी से बातचीत के बाद सोमवार की सुबह किसान ने बकेवर थाने में पुत्री के अपहरण की तहरीर देकर दो युवकों पर आरोप लगाया।
विज्ञापन


दोनों युवक हलवाई का काम करते हैं। आशंका है कि वे किशोरी को पहले से जानते थे। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद युवकों के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोशिश की जा रही है कि किशोरी को सही सलामत ढूंढ निकाला जाए। फिलहाल देर रात तक न युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था न किशोरी का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed