फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike riders looted cash bag

बाइक सवारों ने अधेड़ से रुपयों भरा थैला लूटा

Sat, 22 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 22 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 bike riders looted cash bag
लूट, क्राइम - फोटो : प्रतीकात्‍मक

महेवा-अछल्दा रोड पर मुक टपुरा के पास घर जा रहे अधेड़ से बाइक सवार लुटेरों ने रुपयों भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे अहेरीपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुकटपुरा निवासी भीकम सिंह पुत्र प्रेम राज शुक्रवार को महेवा आए थे। उन्होंने स्टेट बैंक से 15 हजार रुपये निकाले और थैले में रख लिए। उसके बाद वह चौराहे पर पहुंचे और बस में सवार हो गए। बस से उतरकर पैदल घर की ओर चल दिए तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर थैला लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed