{"_id":"5bd5fdcebdec2269525f92a4","slug":"bike-collides-with-billboards-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग से टकराई बाइक , एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होर्डिंग से टकराई बाइक , एक की मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
वहीद की फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनी हरदू के पास एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर शनिवार रात एक बाइक रोड के किनारे लगे होर्र्डिग से टकरा गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुंदर पुर ओवरब्रिज के पास हुई जहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई।
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनी हरदू के पास एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर हुई। जहां तेजी से जा रही बाइक होर्डिंग के पाइप से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कौआ रम्पुरा निवासी वहीद अली (27) पुत्र इंस्पेक्टर अली गांव के साथी इसरार अली पुत्र अहसान अली व पिंटू पुत्र नेकराम के साथ इटावा मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। शनिवार रात करीब दस बजे वे काम निपटाने के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। वह बनी हरदू के पास पहुंचे तो वहां पर मोड़ होने के कारण उन्हें सड़क के किनारे लगा होर्डिंग का पाइप दिखाई नहीं दिया। बाइक चला रहा वहीद अली हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक होर्डिंग से पाइप से टकरा गई।
बाइक के टकराने से उसका सिर लोहे के एंगल से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार इसरार व पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया सतीश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई पीजीआई भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर सुंदरपुर ओवरब्रिज के पास हुई जहां ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव घूघलपुरा निवासी धीरेंद्र कुमार (47) रविवार की शाम को अपनी बाइक से जा रहाथा जैसे ही वह सुंदरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। चूंकि वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लकर भाग जाने में सफल रहा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।