फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike busted in stand truck, two friends die

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:31 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 22 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike busted in stand truck, two friends die
ट्रक में घुसी बाइक। - फोटो : amar ujala
चौबिया के चौपुला के पास एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात को खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। दोनों बांगरमऊ उन्नाव के रहने वाले थे। आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

 उन्नाव के तकिया बांगरमऊ में रहने वाले अनुराग कुमार गुप्ता (23) पुत्र राम लखन गुप्ता, साथी मोनू (22) पुत्र दिनेश गुप्ता के साथ गुरुवार को बाइक से किसी काम से सैफई आए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से उन्नाव जाने के लिए निकले। एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चौपुला के पास बाइक किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से अनुराग का हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया सतीश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रक के नीचे से निकलवाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। अनुराग के भाई शिवेंद्र ने बताया कि परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया है। फोन पर बात करने पर यहीं कहता रहा कि थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस के द्वारा उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिववेंद्र ने बताया कि उसकी बांगरमऊ में किराने की दुुकान है। अनुराग उसी दुुकान पर उसके साथ बैठता था। उन्होंने बताया कि उनके ही कस्बे का मोनू गुप्ता सामान की सप्लाई करने का काम करता था। उसकी अनुराग से दोस्ती हो गई थी। परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह कहां गए हैं। अनुराग अपने दोस्त की बाइक मांग कर आया था। रात करीब एक बजे परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी हुई। उनकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों दोनों के शवों को अपने साथ ले गए। दोनों में किसी की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed