{"_id":"5adf76934f1c1b360b8b6663","slug":"bhimrao-ambedkar-s-statue-broken-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
इटावा में मौके पर मौजूद पुलिस बल व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बकेवर (इटावा)।व्यासपुर गांव के बाहर पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर प्रशासन ने रात में ही नई प्रतिमा मंगाकर लगवाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी पूरी रात व्यासपुर में डटे रहे। एएसपी ग्रामीण जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासपुर में गांव के बाहर ही आंबेडकर पार्क बारात घर बना है, जिसकी बाउंड्रीवाल भी काफी ऊंची है। पार्क में ही करीब आठ फीट की ऊंचाई पर भीमराव आंबेडकर की छह फीट की प्रतिमा लगी थी। सोमवार रात करीब 11 बजे अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इ पर एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम भरथना हेम सिंह व तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रतिमा लगवाने की मांग की। इस पर रात में औरैया के कस्बा भीखेपुर से आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाई गई। प्रशासन ने बिजली विभाग की चेन कुप्पी की सहायता से प्रतिमा लगवाई। बवाल की आशंका पर थानाध्यक्ष लवेदी अनिल यादव, थाना प्रभारी इकदिल अनिल कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सर्वेश दोहरे के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई विजेंद्र शर्मा को दी गई।
विज्ञापन