{"_id":"571278ea4f1c1b4f6b4a6b26","slug":"ax-murder-of-elderly-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी मारकर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी मारकर अधेड़ की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
घर पर मौजूद गांव की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। बकेवर थाना की लखना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बेरीखेड़ा में शुक्रवार की रात अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। इसके पीछे पुराने मुकदमे की रंजिश बताई जा रही है। जाती है। वह एक मामले में गवाह था। 30 अप्रैल को न्यायालय में उसकी गवाही होनी थी। गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध पुत्री ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ग्राम बेरीखेड़ा निवासी रामसिंह राठौर (45) आछेलाल शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित बाड़े में जानवरों को चारा डालने व बाँधने जा रहा था। वहीं पास संकरी गली में घात लगाए लोगों ने राम सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे जख्मी होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद बालक ने उसे खून से लथपथ देखा तो लोगों को जानकारी दी। शोरगुल सुनकर उसके घर परिवार के लोग आ गए। किसी ने सौ नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। तब तक 108 एंबुलेन्स को सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले एंबुलेंस आ गई। उसके परिवार व गाँव के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पुत्री सजनी ने गांव के ही कोमल सिंह व छोटे पुत्र बलराम, चंदन पुत्र मूंगालाल, दिनेश पुत्र विनोद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुत्री ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व गांव की ही जय देवी पत्नी विजय कुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में राम सिंह मुख्य गवाह थे। अदालत में 30 अप्रैल को गवाही होनी थी। इस मामले में मूंगा लाल के परिवार के लोग आरोपी थे। गवाही न देने के लिए उक्त लोग राम सिंह पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि हत्या पुराने मामले की रंजिश में की गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रात्रि में ही उनके घरों पर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में एक आरोपी दिनेश ने बताया कि वह गांव में भी नहीं था। वह लखना में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका नाम रंजिशन लिखा दिया है।