फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the murder of child rape

रेप के बाद बच्ची की चेहरा कूंचकर हत्या

Sat, 18 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
After the murder of child rape

परिवारीजनों के साथ घर के बाहर सो रही सात साल की बच्ची को गुरुवार की रात अगवा कर किसी दरिंदे ने उससे दुष्कर्म किया और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह माल गोदाम के पास बंद मिल में उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। बच्ची फिरोजाबाद से अपने माता पिता के साथ यहां अपनी बीमार नानी को देखने आई थी। मासूम की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र आक्रोश में डूब गया।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

फिरोजाबाद जनपद के थाना खेरागढ़ के एक गांव निवासी महिला अपने पति और बच्चों के साथ गुरुवार की शाम भरथना स्थित मायके में अपनी बीमार मां को देखने आई थी। रात में सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। एक चारपाई पर सात साल की मासूम भी अपनी ममेरी बहन के साथ सो रही थी। रात में सोते समय कोई उसे उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब घर वाले उठे तो बच्ची को न देख खोजबीन शुरू की। इधर, आसपास के लोग शौचक्रिया के लिए मालगोदाम के पास गए तो वहां बंद मिल में बच्ची का अर्धनग्न क्षत विक्षत शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बच्ची को ढूंढ रहे उसके माता पिता भी मौके पर पहुंचे। बेटी की हालत देखकर मां को सदमा लग गया और वहीं बेहोश होकर गिर गई।

बच्ची का पूरा चेहरा पत्थर से कुचला गया था। उसके कपड़े फटे थे। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हुआ। पुलिस का मानना है कि बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया होगा इस वजह से उसने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी और एएसपी सर्वानंद यादव ने मौके पर फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच के साथ छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डीएनए टेस्ट को भेजी स्लाइड  
इटावा।
भरथना कस्बे में नानी के घर आई बच्ची की रेप के बाद हत्या में पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने तीन टीमों को लगाया है, लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। एसएसपी ने बताया कि स्लाइड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।

विदित हो कि फिरोजाबाद के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति व सात वर्षीय बच्ची के साथ बीमार मां को देखने के लिए भरथना आई थी। गुरुवार की रात सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। एक चारपाई पर बच्ची अपनी फुफेरी बहन के साथ सो रही थी। रात में बच्ची को कोई उठा ले गया।

पास में सो रहे लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार को उसका शव मालगोदाम रोड पर बंद पडे एक राइस मिल की झाडियों में पड़ा मिला था।

इस घिनौने और सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने मौके पर जाकर छानबीन की। डॉग स्कायड एवं फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाने की कवायद की। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। घटना को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है।


लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला आसपास का ही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। सुरागकसी के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा तीन टीमें लगी हैं।

सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची की स्लाइड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा पीसी पांडे ने बताया कि स्लाइड का डीएनए टेस्ट होने पर आरोपी पकड़े जाने पर खून की जांच से मिलान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed