फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the accident in Etawah, women clash with police

इटावा में हादसे के बाद बवाल, महिलाएं पुलिस से भिड़ीं

Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
After the accident in Etawah, women clash with police
मह‌िलाओं पर डंडा फटकारती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। आर्मी पब्लिक स्कूल की बस से बृहस्पतिवार को इटावा-कुम्हावर मार्ग पर अधेड़ की मौत के बाद लोगों ने बवाल कर दिया। बस के शीशे तोड़ने के साथ ही रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो महिलाएं पुलिस वालों से भिड़ गईं। बवाल बढ़ने पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट व विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम में राहगीर बिलबिला उठे।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार दोपहर एक बजे बच्चों को घर छोड़कर लौट रही थी। जेपी गार्डेन के पास बस से कुचलकर बाइक सवार अशोक कुमार (50) की मौत हो गई। वह अड्डा अकबर सुल्तानपुर का निवासी था और अपनी बेटी को लेने स्कूल जा रहा था। बस उसे रौंदते हुए निकल गई थी। फिर चालक बस छोड़कर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने जाम लगाकर मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए। फोर्स लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो लोग और भड़क गए। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह आसपास के थानों की फोर्स लेकर आए तो लोगों से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओं का गुस्सा देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बवाल बढ़ने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन के अलावा सदर विधायक सरिता भदौरिया मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मुआवजे का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। लोगों ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलते ही रिपोर्ट लिखने की बात कही तो लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed