फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   after lift fire in hut accused did firing

झोपड़ी में आग लगा की फायरिंग

Fri, 09 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 09 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
after lift fire in hut accused did firing
जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव नगला बल्लभ में गुरुवार रात खेत पर एक झोपड़ी में बदमाशों में आग लगा दी। लोगों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गए। फायरिंग होने से वहां रखा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग गए।

विज्ञापन

गांव नगला बल्लभ निवासी लज्जाराम पुत्र साधौ सिंह के खेत पर ट्यूबवेल लगा है और वहीं झोपड़ी थी। गुरुवार शाम उनकी झोपड़ी में लगा बल्ब फ्यूज हो गया। वह खेतों पर ही रह रहे रमेश शाक्य पुत्र सिपाही राम के पास बल्ब लेने गया। इस बीच वहां पहुंचे बदमाशों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। वह रमेश के साथ ट्यूबवेल पर लौटे तो झोपड़ी में आग देख कर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग भी आग बुझाने दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते देख ग्रामीण ठिठक गए। बदमाशों ने वहां रखे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। जिससे ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया। लज्जाराम ने बताया रात के समय काफी कोहरा था। जब वह अपने ट्यूबवेल के पास आए तो झोपड़ी में आग लगी दिखाई दी। शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने व रमेश ने खेत में छिपकर जान बचाई। आग से उनका करीब दस हजार का नुकसान हुआ है। साथ ही बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed