फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Affair had resulted in the killing of youth

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Affair had resulted in the killing of youth

इकदिल थाना क्षेत्र के पक्काबाग के पास गुरुवार की रात युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। इस साजिश में उसका साथी भी शामिल रहा। युवक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मेहतर टोला निवासी साहबे आलम पुत्र साजिद अंसारी हेयर सेलून पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसका विष्णु बाग की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन


उन्हाेंने कई बार साहबे आलम को समझाया लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसे लेकर लड़की के परिजनों से उसका विवाद भी हुआ। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में साजिश के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहबे आलम का साथी वसीम उसे बुलाकर दुकान से लेकर आया। जैसे ही वह भाटिया पंप के आगे निकला तभी उसे गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से वसीम पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नदीम पुत्र छोटे निवासी विष्णु बाग और वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी गदाई टोला कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुुुलिस वसीम से पूछताछ कर रही है। एसओ इकदिल दिनेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम को षड्यंत्र के तहत नदीम ने वसीम को अपने साथ मिला लिया था।


उसने दुकान से साहबेआलम को बुलाने के लिए उसे भेजा। फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नदीम तो भाग निकला लेकिन वसीम वहीं रुका रहा। बाद में वसीम ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचा।

पूछताछ में वसीम ज्यादातर बच नहीं सका और सारी घटना पुलिस के सामने साफ हो गई। एसओ श्री शर्मा ने बताया पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपार्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed