फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   About seven million of house breaking theft locks

मकान के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी

Sun, 26 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 26 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
About seven million of house breaking theft locks
अड्डा गूलर के मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा गूलर में शनिवार रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ दिए और जेवर नगदी सहित करीब सात लाख का माल पार कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अड्डा गूलर निवासी अमित कुमार उर्फ रिंकू पुत्र राम प्रकाश यादव की पत्नी का इलाज सैफई में चल रहा है । अमित अस्पताल से रात में घर आता है। शनिवार को वह अस्पताल में ही रुक गया।
विज्ञापन


रात में चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ जेवर और नगदी चुरा ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो इसकी जानकारी अमित को दी। अमित ने कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी में रखे जेवर व नगदी गायब थी। उन्हाेंने बताया कि चोर उनके घर से करीब छह लाख के जेवर आठ अंगूठी, एक लौंग हार, एक हार सेट, दो चेन, एक मंगलसूत्र, दो करधनी के अलावा पचास हजार की एक एलईडी ले गए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed