फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young woman who threw acid on report

युवती पर तेजाब फेंकने वाले जीजा पर रिपोर्ट

Thu, 30 Apr 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Apr 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
A young woman who threw acid on report

बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने ेआई युवती पर एसिड अटैक करने वाले रिश्ते के जीजा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में लड़की की मां ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन


गत 28 अप्रैल को औरैया के जोगीपुर गांव से प्रतीक्षा (19) अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए भरथना थाना क्षेत्र के ककराई गांव आई थी।
विज्ञापन


बारात चढ़ने के दौरान प्रतीक्षा पर उसके रिश्ते के जीजा हरिश्चंद्र पुत्र रामनारायण निवासी मदन सिंह का पुरवा थाना अजीतमल ने मवेशी को इंजेक्शन लगाने वाली सीरिंज से एसिड फेंक दिया था। चेहरे पर एसिड के हमले से वह घायल हो गई थी। प्रतीक्षा की मां पुष्पा देवी की तहरीर पर आरोपी हरिश्चंद्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसे दबोचने की तैयारी है। पीड़ित युवती के चाचा राजू ने बताया कि प्रतीक्षा की हालत में सुधार होने पर अब तहरीर दी गई है। राजू के मुताबिक, आरोपी हरिश्चंद्र की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं।


वह प्रतीक्षा से एकतरफा प्यार करता था लेकिन इसकी किसी को भी जानकारी नहीं थी। फिलहाल पीड़ित युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके पिता की मौत डेढ़ साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उधर थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। दावा किया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed